Advertisement
जेके कंपनी ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी में जेके कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर जेके कंपनी के एमडीओ रंजीत कुमार मौजूद थे। उन्होंने किसानों को जेके कंपनी के जेकेआरएच 2609 धान बीज उनके अन्य प्रोड्क्ट के बारे में जानकारी दी। साथ ही अधिक धान का पैदावार कैसे हो उसके बारे में भी कृषकों को बताया। इस अवसर पर गोष्ठी में लगभग 80 किसानो ने भाग लिया।