बेलादोहार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता छ्त्रधारी यादव का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक समेत कई समाजसेवी
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत मलकोको पंचायत के बेलादोहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता छ्त्रधारी यादव का बुधवार असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। निधन की खबर सुनते ही बरही विधायक उमाशंकर अकेला, जीप उपाध्यक्ष सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, पूर्व जिप प्रतिनिधि मो क्यूम, मुखिया संघ अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया विजय यादव, विस प्रतिनिधि छट्ठू गोप, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष मनोहर यादव, बुलाकी यादव, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, पूनम यादव, रघुवीर यादव, राजकुमार यादव, बिरेन्द्र यादव, अमित जयसवाल, बासुदेव यादव, दसरथ यादव, प्रभु गोप, बंशी यादव, प्रकाश यादव, मोहन प्रजापति, अशोक ठाकुर, मनोज यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए।