May 9, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

युवा साथी झारखंड ने चौपारण प्रखंड में किया अंगवस्त्र एवं मिठाई का वितरण

Advertisement

युवा साथी झारखंड ने चौपारण प्रखंड में किया अंगवस्त्र एवं मिठाई का वितरण

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है संस्था : विकास सिंह

संवाददाता : बरही/चौपारण

युवा साथी झारखंड संस्था के द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर चौपारण प्रखंड के सेलहारा नवागढ़ बिरहोर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब परिवारों के बीच अंगवस्त्र एवं मिठाई का वितरण किया गया। युवा साथी झारखंड संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। नया साल नई उम्मीदे लाता है। ये उम्मीद जीवन को बेहतर बनाने और खुशहाली की होती है। इस गांव में रहने वाले विशेष जनजाति समुदाय के लोग काफी कम बुनियादी सुविधाओं के बीच संघर्षपूर्ण जीवनयापन करते हैं। भीषण ठंड को देखते हुए युवा साथी झारखंड संस्था के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में चौपारण प्रखंड के सैकड़ों बिरहोर परिवारों के बीच शॉल और मिठाई बांट कर नव वर्ष की खुशियां मनाई गई। साथ ही कहा कि खास कर विलुप्त होती जनजाति के बीच समय-समय पर इस तरह के आयोजन करने की जरूरत है। संस्था लगातार स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से युवा साथी झारखंड संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर यादव, युवा नेतृत्वकर्ता संजय मेहता, सतीश गुप्ता, सरफराज खान, दीपेश कुमार, आदित्य कुमार, अनिल सिंह, सुनील राणा, कपिल कुमार, कुणाल सिंह, विशाल कुमार, अजय मेहता आदि शामिल थे।

Advertisement

Related posts

दी आर्य भट्ट इंस्टीट्यूट में 1 मार्च से प्रारंभ होगी सेकंड ईयर की क्लासेज

jharkhandnews24

बुढ़वा महादेव समिति का गठन सुरेश महतो अध्यक्ष एवं झमन महतो सचिव बनाए गए

jharkhandnews24

राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता में 200 एवं 500 मीटर रेस में हरियाणा बनी विजेता, प्रतिभागियों में दिखा जोश व उत्साह

jharkhandnews24

पुलिस की मार से कमर टूटने का आरोप लगाते हुए युवक ने थाना प्रभारी के नाम दिया लिखित आवेदन

jharkhandnews24

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा कल बिरहोर परिवारों के बीच मिठाई एवं अनाथ बच्चों के बीच अंगवस्त्र का किया जायेगा वितरण

jharkhandnews24

इंडिया गठबंधन की बैठक में अप्रत्यक्ष रूप विधानसभा प्रत्याशी की खोज

jharkhandnews24

Leave a Comment