May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बुढ़वा महादेव समिति का गठन सुरेश महतो अध्यक्ष एवं झमन महतो सचिव बनाए गए

Advertisement

बुढ़वा महादेव समिति का गठन सुरेश महतो अध्यक्ष एवं झमन महतो सचिव बनाए गए

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव बुढ़वा महादेव परिसर में श्रावणी मेला एवं मंदिर निर्माण व विकास समिति के लिए बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं संचालन झम्मन महतो ने किया। सर्वसम्मति से श्रावणी मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से मंदिर निर्माण व विकास के लिए अपना मंतव्य दिया। मंदिर निर्माण व बुढ़वा महादेव परिसर के विकास के लिए मजबूत समिति बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव झम्मन महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो एवं उपाध्यक्ष सरयू महतो, वहीं संरक्षक दामोदर प्रसाद मेहता को बनाया गया। गठित समिति का बाइलॉज तैयार कर रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। साथ ही हर गांव से सदस्य जोड़ा जाएगा, जो मंदिर निर्माण एवं विकास में अपना भूमिका निभाएंगे। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, इंस्पेक्टर अनिल सिंह, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, उपेंद्र कुमार प्रसाद, रंजीत चौबे, सहेश महतो, मुखिया पारसनाथ महतो, भीखन महतो, बासमती कुमारी, गिनी वर्मा, सुभाष सिंह, सुबोध जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, अरविंद महतो, जयशंकर महतो, रामधनी महतो, चित्रदयाल महतो, मनोज ठाकुर, इंदरभूसन, केवल रजक, अजीत महतो, रंजन कुमार, प्रभाकर कु निराला, प्रेमचंद कुमार, तारकेश्वर कुमार, स्वरूप नारायण, सिकंदर महतो के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करौं द्वारा एक दिवसीय प्रखण्डस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

jharkhandnews24

बसारिया गांव में भक्ति जागरण का शुभारंभ विधायक अमित यादव ने किया. रात भर झूमे लोग

jharkhandnews24

गयपहाड़ी गांव में गणपति पूजा हर्षोउल्लास से मनाया गया. पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने गणपति की पूजा अर्चना किया

jharkhandnews24

साइकिल चलाकर हम निरोग रहने के साथ साथ ईंधन भी बचा सकते हैं : मुखिया देवी कुमारी

hansraj

कोवाली को अलग प्रखण्ड बनाने की मांग विधायक संजीव सरदार ने की

hansraj

सोहराय सम्मेलन सफल बनाने को लेकर आदिवासी समाज सूर्यकुंड में की बैठक

hansraj

Leave a Comment