May 17, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

जनसेवकों का पांचवां दिन भी हड़ताल जारी

Advertisement

जन सेवकों का पांचवें दिन भी हड़ताल जारी

झारखंड न्यूज 24 बासुदेव
नाला

Advertisement

झारखंड राज्य जन सेवक संघ द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर जारी बेमियादी हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। संघ के जिला शाखा के तत्वावधान में जिला समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठे जन सेवकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लगातार आवाज बुलंद किया जा रहा है। अपने मांगों के संबंध में संघ के जिला सचिव चंचल दास ने बताया कि कृषि विभाग के कर्मी कृषि विभाग से ही सौतेलापन का सामना कर रहे हैं जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। जायज मांगों को भी विभाग ने अब तक संज्ञान में नहीं लिया है । बल्कि पूर्व प्रदत लाभ सुविधा को भी घटाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नियुक्ति नियमावली एवं ग्रेड पे संबंधी अवांछनीय छेड़छाड़ और षड्यंत्र बंद किया जाए, पूर्व की तरह तकनीकी पद मांगते हुए 42 सौ ग्रेड पे लागू किया जाए, एमएसीपी का लाभ देने, झारखंड कृषि शिक्षा पर्षद का गठन करने, जनसेवक संवर्ग नाम बदलकर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक करने, पूर्व की तरह सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान करने तथा गैर कृषि कार्य से उन्हें मुक्त करने आदि मुख्य मांगें शामिल है। हड़ताली कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के अन्य संघ के साथ-साथ अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी नैतिक समर्थन देने का घोषणा किया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर घोष, उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सहित राजेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार आदि धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मियों का हौसला अफजाई किया तथा हर मोड़ पर साथ देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने जन सेवकों की मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय लेने के लिए सरकार से अपील किया है। इधर हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि हमारी मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर विश्वजीत दुबे, बादल दत्त, कालिदास टूडू, जयदेव मुर्मू, उपेंद्र यादव, रूपाली मुर्मू, राजेश झा, प्रदीप कुमार सिन्हा, स्वर्ण मरांडी, अजय दास, मनोज कोल आदि कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

आज क्रिसमस डे के अवसर पर आर पंचायत के गेरी चर्च पहुंचे

jharkhandnews24

विष्णुगढ़ के नरकी में अवैध रूप संचालित क्रशरों में हुई छापेमारी, दर्ज की गई प्राथमिकी

jharkhandnews24

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण, बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी का किया मांग

jharkhandnews24

मुखिया एवं जिप सदस्या ने स्कूली बच्चों के बीच किया बैग का वितरण

jharkhandnews24

विधायक अमित यादव ने बरकट्ठा में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

hansraj

सहायक अध्यापक शंकर राणा का हुआ आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा में हुए शामिल, जताया शोक

jharkhandnews24

Leave a Comment