April 28, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

रंगो का त्योहार होली का पर्व बरकट्ठा में धूमधाम के साथ मनाया गया. लोगों ने जमकर मचाया धमाल

Advertisement

रंगो का त्योहार होली का पर्व बरकट्ठा में धूमधाम के साथ मनाया गया. लोगों ने जमकर मचाया धमाल

झारखण्ड न्यूज24 बरक‌ट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास माहौल में धूमधाम के साथ मनाई गई। बरकट्ठा में युवाओ की टोली ने गाजे बाजे ढोल मंजीरे के साथ नाचगान कर होली का उठाया। पर्व को लेकर लोगों ने एक दुसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर अपने खुशियों का इजहार करते हुए होली में जमकर धमाल मचाया। बरक‌ट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रेरणा प्रिया, प्रमुख रेणू देवी, पूर्व जिप सदस्य दयमंती देवी, पूर्व मुखिया बसंत साव, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। विधायक अमित यादव ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का पैगाम लेकर आती हैव होली पर्व को लेकर बरकट्ठा के कई स्थानों पर होली मिलन सामारोह का आयोजन किया गय बरकट्ठा के अलावें होली का पर्व प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी, चेचकप्पी, बेलकप्पी, शिलाड़ीह, गोरहर, सलैया, गंगपाचो, गयपहाड़ी, कपका, बेड़ोकला, गैड़ा, चुगलामो, बरकनगांगों
समेत सभी गांवों में शांतिपूर्वक माहौल में मनाये जाने की खबर है।

Advertisement

Related posts

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

jharkhandnews24

प्रखण्ड के सात व पदमा के एक सड़क का जल्द होगा निर्माण, बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रेस बयान जारी कर दी जानकारी

jharkhandnews24

पूर्व विधायक मनोज यादव पहुंचे बरहीडीह प्राचीन छ्ठ घाट, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

jharkhandnews24

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन हुई सख्त, चलाया बुलडोजर

jharkhandnews24

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को कट्टर ब्राह्मण एवम आतंकवादियों का पोषक कहना भारत विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित कृत्य:- मदन माधुर्य

jharkhandnews24

आजसू पार्टी का डाडीकला पंचायत कमेटी का हुआ गठन, नवलेश अध्यक्ष व सचिव बने प्रमोद महतो

jharkhandnews24

Leave a Comment