May 14, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

पूर्व विधायक मनोज यादव पहुंचे बरहीडीह प्राचीन छ्ठ घाट, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

Advertisement

पूर्व विधायक मनोज यादव पहुंचे बरहीडीह प्राचीन छ्ठ घाट, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

संवाददाता : बरही

लोक आस्था का महापर्व छ्ठ के मौके पर रविवार को बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बरहीडीह प्राचीन छठ घाट पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने छठ मैया की पूजा अर्चना के बाद भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर पूजा किया। इस दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाटों पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उमड़ पड़े। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर छ्ठ व्रत का समापन किया। पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज यादव ने विधानसभा के सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और छठ मैया से क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि सहित लोक मंगल की कामना किया। मौक़े पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र रजक, सद्भावना मंच के राज सिंह चौहान, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया शमसेर आलम, भाजपा नेता राजकुमार केशरी, मेवालाल केशरी, पप्पू चंद्रवंशी, सुबोध केशरी, आकाश कुमार उर्फ़ गोलू ,विक्की सिंह, टिंकू आलम, अमित सिंह, पूजा कमिटी के पदाधिकारी एंव सदस्य गण सहित हज़ारों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Advertisement

Related posts

कर्णपुरा महाविद्यालय में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया

jharkhandnews24

सावन माह खत्म होने के कगार पर,,,,, लेकिन अब तक नहीं आई नदियों में बाढ़

jharkhandnews24

इंटर आर्ट्स कॉलेज में 11वीं की कक्षा प्रारंभ

jharkhandnews24

कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

jharkhandnews24

टंडवा में भारत रत्न अटल जी की 100वीं जयंती धूम धाम से मनाया गया

jharkhandnews24

दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में भाजपा की बैठक. संकल्प यात्रा सफल बनाने का निर्णय

jharkhandnews24

Leave a Comment