May 14, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

आजसू पार्टी का डाडीकला पंचायत कमेटी का हुआ गठन, नवलेश अध्यक्ष व सचिव बने प्रमोद महतो

Advertisement

आजसू पार्टी का डाडीकला पंचायत कमेटी का हुआ गठन, नवलेश अध्यक्ष व सचिव बने प्रमोद महतो

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव– प्रखंड के डाडीकला पंचायत में आजसू पार्टी का पंचायत कमेटी का गठन करने हेतु प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा के देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद रब्बानी व संचालन राजेश्वर महतो ने किया। जिसमें पंचायत कमेटी का चुनाव किया गया।
सर्व समिति से अध्यक्ष नवलेश यादव, उपाध्यक्ष उमेश कुमार साव, सचिव प्रमोद महतो, उप सचिव अयूब अंसारी, कोषाध्यक्ष शतानंद महतो, उप कोषाध्यक्ष सरस्वती देवी, कार्यकारणी अध्यक्ष सत्तार अंसारी, सह सचिव सावित्री देवी, मीडिया प्रभारी तारकेश्वर महतो को बनाया गया। वहीं पंचायत कमेटी के सदस्यों में पंकज पांडे, मोहम्मद अली, गोवर्धन यादव, जुगल यादव, भेकलाल महतो, लखन महतो, प्रदीप महतो, प्रभु महतो,राजेश यादव, राजेंद्र महतो, सोनी लाल महतो, भास्कर महतो सहित अन्य कों कार्यकारिणी सदस्य में रखा गया है। मौके पर नवनिर्वाचित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि आजसू पार्टी को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में और भी मजबूती दिलाएंगे और आने वाले 2024 विधानसभा चुनाव आजसू पार्टी का परचम पूरे बड़कागांव विधानसभा चुनाव में लहराएंगे। वहीं मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, सुरेश प्रसाद दांगी, सहित अन्य प्रखंड के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। लोगों से कहा कि आजसू पार्टी से ही बड़कागांव विधानसभा सहित झारखंड का विकास संभव है। इसलिए पूरे झारखंड की जनता आजसू पार्टी के और एक आस भरी नजरों से देख रही है और सुदेश महतो के कुशल नेतृत्व से जुड़कर झारखंड के नव निर्माण में अपना सहयोग दे रहे है। मौके पर मुख्य रूप से करमी देवी,सरिता देवी,निरआ देवी,दसनी देवी, निशा देवी,फुलवा देवी, उमेश कुमार,सदानंद महतो, पुनीत महतो, मुन्ना महतो, शिवनाथ साव, रिशु यादव, मोहम्मद शरीफ,अनीता देवी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

बरही विधायक ने रानीचुंआ के पिपरा नदी पर 3 करोड़ 7 लाख रुपये से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

jharkhandnews24

जमुआ निवासी सहदेव राम की आवास हेतु सांसद ने लिये संज्ञान

jharkhandnews24

झारखण्ड प्रदेश की हेमंत सरकार लोगों की सुविधा हेतु जनता दरबार का आयोजन कर दे रही है योजनाओं का लाभ: प्रो. स्टेफन मरांडी

jharkhandnews24

विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल में करेगी भ्रमण

jharkhandnews24

बरही डीलर संघ की बैठक सम्पन्न, एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का लिया गया निर्णय

jharkhandnews24

जन भावना फाउंडेशन के सौजन्य से बनासो पंचायत के नवाटांड में निशुल्क जांच सीवीर का आयोजन किया गया

jharkhandnews24

Leave a Comment