May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल में करेगी भ्रमण

Advertisement

विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल में करेगी भ्रमण

ग्यारह कार्यक्रम के लिए संयोजक एवं एक मंडल संयोजक बनाए गए

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव : हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय द्वारा बड़कागांव प्रखंड में केंद्र सरकार के विकसित भारत संकल्प रथ का भ्रमण बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल के सभी पंचायतों में 19 दिसंबर मंगलवार से करेगी। विदित हो कि भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं योजनाओं का लाभ सभी लाभुकों तक शत् प्रतिशत पहुंचाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पुरे भारतवर्ष में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने सभी 11 शक्ति केंद्रों में सफल संचालन के लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया।
जिसमें बड़कागांव उरीमारी मंडल में रूट चार्ट के अनुसार सभी संयोजक अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों को सफल संचालन करेंगे। 19 दिसंबर को हरली और बादम पंचायत में त्रिवेणी महतो, भागीरथ ठाकुर, 20 दिसंबर को गोंदलपुरा और नयाटाड पंचायत में श्रीकांत निराला, दिनेश्वर महतो, 21 दिसंबर को चोपदार बलिया और नापो खुर्द पंचायत में सुमन गिरी व अशोक साव, 22 दिसंबर को तलसवार पंचायत में ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, 23 दिसंबर आंगो पंचायत कल्याणी देवी, 26 दिसंबर को पोटंगा, गरसुलला, उरीमारी पंचायत में अकल मुंडा, उमाशंकर महतो एवं दिनेश करमाली को पंचायत संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं पुरे मंडल के संयोजक किशोर राणा को बनाया गया है।

Advertisement

Related posts

एक ही लक्ष्य संगठित हिन्दू संगठन के प्रयास चानहो में 40वी सामूहिक महाआरती सम्पन्न

jharkhandnews24

पीसीसी एवम ग्रेड वन पथ जर्जर होने से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें

jharkhandnews24

करियातपुर चौक के पास खुला कुआं सड़क दुर्घटना को कर रहा आमंत्रित

jharkhandnews24

असफाक खान के परिजनों से मिला एआईएमआईएम का प्रतिनिधिमंडल, परिजनों का बंधाया ढाढस, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

jharkhandnews24

बाइक व टेंपो की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल. रेफर

jharkhandnews24

दो माह से नहीं मिली वृद्धा पेंशन,लोहबंधा गांव के लाभुक परेशान

jharkhandnews24

Leave a Comment