भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ निकाली रैली, जमकर लगाए नारे
झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने गुरुवार को शिवलोक परिसर से झारखंड सरकार के खिलाफ रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।
मौके पर भाजपा नेता संजय यादव ने कहा कि यह सरकार निकम्मी है और भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहा कि मुख्यमंत्री जिस क्षेत्र से विधायक हैं वहाँ लगातार मौत की घटनाएँ सामने आ रही है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लगातार घोटाले का दौर चल रहा है। श्री यादव ने कहा कि ऐसी सरकार को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने हेतु आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाली है।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्या रीता चौरसिया ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में बनी है, झारखंड में विकास कार्य ठप हो गया है पूर्व की सरकार द्वारा बनायी गयी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया है।
वहीं नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू कर मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। यहाँ की युवा बेरोजगार होकर दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। यह सरकार आदिवासियों के हित में भी कार्य नहीं कर रही है।