May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

भारतीय जनता पार्टी ने निकाली आक्रोश रैली

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने निकाली आक्रोश रैली

संवाददाता- रवि छाबड़ा
कोडरमा:भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला एवं नगर मंडल के द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के लगभग 400 करोड़ की अवैध रुपया बरामद हुआ। उसके विरोध में विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल से स्टेशन रोड होते हुए झंडा चौक तक जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनूप जोशी एवं नगर अध्यक्ष राजेश सिन्हा के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई । कांग्रेसी भ्रष्टाचारी धीरज साहू को अभिलंब गिरफ्तार करो ,धीरज साहू इस्तीफा दो, कांग्रेसी भ्रष्टाचार की जननी है आदि नारा लगाया गया। जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पास अवैध रूप से 400 करोड़ से ऊपर की नगद राशि प्राप्त होना यह घोर आश्चर्य है। धीरज साहू को गिरफ्तारी करो।धीरज साहू की राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो। धीरज साहू अवैध संपत्ति को जमा कर झारखंड की आने वाली चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इतनी बड़ी राशि को जमा करके रखा था। भारतीय जनता पार्टी यह भी महसूस करती है की झारखंड की भोली भाली आदिवासी जनता को धर्मांतरण करने के लिए इतनी बड़ी राशि को जमा किया गया था। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां करोड़ों रुपया बरामद यह बताता है। कि यह पैसा कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का पैसा है। झारखंड में केवल लूट मची हुई है । यह पैसा जमा कर 2024 का लोकसभा का चुनाव में प्रयोग कर वोट कलेक्ट करने के लिए पैसा का दुरुपयोग करने के लिए जमा कर रहा है। यह गठबंधन अपनी चोरी को रोकने के लिए अपनी गिरफ्तारी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी जाकर हार चुका है। इसलिए हम नारा लगाते हैं चौकीदार जाग रहा है भ्रष्टाचारी कांप रहा है। रमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार 55 सालों में केवल देश को लूटने का कार्य किया। कभी 2G घोटाला, कभी एक्सपेक्ट्रम घोटाला ,कभी कोयला घोटाला, यह सरकार केवल लूट की सरकार है ।यह पैसा ही साबित करता है कि कांग्रेस का यही चरित्र है।डॉ राम सागर सिंह ने कहा भ्रष्टाचार्यों की तीन दवाई ई.डी,इन्कमटैक्स, और सीबीआई इन भ्रष्टाचार्यों पर इन्हीं से लगाम लगाई जा सकती है । धीरज साहू को अबिलम्ब गिरफ्तार करो। रमेश हर्षधर ने कहा यह मिली जुली सरकार भ्रष्टाचार्यों की सरकार है यह पैसा साबित करता है, कि कांग्रेस फिर मधुकोड़ा की तर्ज पर आदित्य साहू के यहां पैसा जमा कर जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थितपूर्व जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ,कोडरमा नगर मंण्डल नरेन्द्र पाल,नगर मंडल महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी ,नगर उपाध्यक्ष इंद्रदेव बर्णवाल,राजेश वर्मा, रेखा भदानी,बब्लु सिंह ,निरंजन कसेरा ,सागर खान, मनोहर कपसिमें,बिकास जैन,आदि कार्यक्रम मे उपस्थित हुये।

Advertisement

Related posts

कटकमसांडी के तीन जरूरतमंद मरीजों को इलाज में मिला सदर विधायक का साथ

hansraj

बोलेनो कार व यात्री वाहन में जोरदार टक्कर, एक की मौत

hansraj

*मेंहदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना…, सिर्फ़ शादी नहीं, संवरेगी 25 जोड़ों की जिंदगी

jharkhandnews24

इचाक के धरातल पर प्रखंड स्तरीय योग दिवस पर पहुंचे कई दिग्गज हस्तियां

hansraj

पंचायत स्तरीय शिविर में आमजनों की भागीदारी के लिए जनसंपर्क जागरूकता अभियान

jharkhandnews24

कटकमसांडी प्रखंड में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का किया दर्शन

jharkhandnews24

Leave a Comment