May 9, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

संवाददाता : रांची

लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाटों की साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था और सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

राष्ट्र छात्र दिवस सप्ताह समारोह के अंतर्गत अभाविप रांची ग्रामीण ने रातु में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन

jharkhandnews24

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित किया जा रहा है रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल

jharkhandnews24

अग्रवाल सभा की वार्षिक आम सभा 30 जुलाई को अग्रसेन भवन में

jharkhandnews24

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने झारखंड पुलिस का प्रतिबिंब एप किया लॉन्च

jharkhandnews24

झारखंड विधानसभा की स्थापना दिवस को लेकर विधानसभा स्पीकर की उच्च स्तरीय बैठक खत्म

jharkhandnews24

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया

jharkhandnews24

Leave a Comment