May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया

Advertisement

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया

संवाददाता : रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़ी कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है, इस स्टेडियम की व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि स्टेडियम में अभी रिनोवेशन का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करते हुए दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई तथा पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंगरोंगन, मैदान के अंदर एवं बाहर लगे एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त करने, स्टेडियम में चिन्हित जगहों पर स्पोर्ट्स पर्सन का फोटो लगाने, स्कोर डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

Advertisement

रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का होना है आयोजन

ज्ञात हो कि रांची की मेजबानी में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होना है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग लेगी। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त अमित कुमार, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

संथाल इलाके में धर्मांतरण का खेल जोरों से चल रहा है – प्रदीप वर्मा

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली छात्रा शबनम आईन्द को किया सम्मानित

jharkhandnews24

11 जून को ट्रायल रन पर चलेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

jharkhandnews24

इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन के नवीन प्रतिष्ठान का सदर विधायक ने किया उद्घाटन

hansraj

72 हूरें फिल्म को लेकर सिनेमा हॉल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

jharkhandnews24

रांची महानगर और ग्रामीण भाजपा ने धीरज साहू मामले में राजभवन के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

jharkhandnews24

Leave a Comment