May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

11 जून को ट्रायल रन पर चलेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Advertisement

11 जून को ट्रायल रन पर चलेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रांची

कई वजहों से पिछले महीनों से पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तारीखें बदली रही लेकिन इसी बीच अब पटना से रांची आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें, पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब पटना टू रांची की पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। 11 जून को पटना से रांची के लिए ट्रेन ट्रायल रन पर चलेगी बता दें, पटना टू रांची चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के 8 कोच वाली ट्रेन चेन्नई से पटना पहुंच गई है. यह मंगलवार (6 जून) की शाम करीब 4 बजे ट्रेन बिहार के बक्सर पहुंची जो आगे बढ़ते हुए कुछ देर के लिए आरा में रुकी। यहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद लोगों ने ट्रेन को छूते हुए सेल्फी लेनी शुरू कर दी थी। भारत में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है और ट्रेन 6 जून की शाम चेन्नई से पटना के लिए निकली 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार के पटना पहुंच चुकी है. यह ट्रेन पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंचकर रुकने वाली थी मगर राजेंद्र नगर स्टेशन की यार्ड में जगह नहीं मिलने पर ट्रेन को पटना जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 7 पर रोका गया। जानकारी के लिए बता दें, ट्रायल के दौरान वंदे भारत की ट्रेन पटना से सुबह 6:55 बजे खुलेगी जो दोपहर 2:20 पर राजधानी रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन पटना, गया, कोडरमा हजारीबाग, बरकाकाना, होते हुए राजधानी रांची पहुंचेगी. उद्घाटन स्पेशल के रूप में पहले दिन यह वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेन को पटना से रांची और रांची से पटना के बीच चलाई जाएगी। पटना टू रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे में अपनी समय दूरी तय करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन पटना से खुलते हुए जहानाबाद और गया होते हुए झारखंड में इंट्री करेगी. जो कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार सांकी, टाटी सिल्वे से होते हुए राजधानी रांची पहुंचेगी।

Advertisement

Related posts

रेलवे ने झारखंड को नए साल मे दिया तोहफा, टाटा-एर्नाकुलम सप्ताह में 2 दिन की जगह अब 5 दिन चलेगी

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के भौतिकशास्त्र विभाग ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण विषयक पर कार्यक्रम का किया आयोजन

hansraj

मारवाड़ी महाविद्यालय के पासआउट विद्यार्थियों के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

jharkhandnews24

कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झारखंड में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा 62 वर्ष करने का किया मांग

jharkhandnews24

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों के वेतन मद में 142 करोड़ रुपए आवंटित

jharkhandnews24

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने झारखंड पुलिस का प्रतिबिंब एप किया लॉन्च

jharkhandnews24

Leave a Comment