May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

भाजपा नेताओं ने अटल सेवा केंद्र में प्रेसवार्ता को किया संबोधित

Advertisement

भाजपा नेताओं ने अटल सेवा केंद्र में प्रेसवार्ता को किया संबोधित

हज़ारीबाग लोकसभा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री व सांसद को दिया आभार

संवाददाता : हजारीबाग

हज़ारीबाग स्थित भाजपा कार्यालय अटल सेवा केंद्र में भाजपा हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान व हज़ारीबाग लोकसभा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्य में आगमन हुआ था। मोदी जी ने झारखण्ड के खूंटी से 15 नवंबर को पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत मोदी सरकार आदिवासी समूहों और आदमी जनजातियों उत्थान करेगी। इनमें से ज्यादातर जनजातियां जंगल में रहती हैं। इस महाअभियान पर 24,000 करोड़ खर्च किये जायेंगे। इसके लिए सरकार ने लाखों की आबादी वाले 75 आदिवासी समुदायों और जनजातियों की पहचान की है, जो देश के 22 हज़ार से अधिक गाँव में रहती हैं। नरेंद्र मोदी ने ही भगवान् बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की थी। यह हम सभी झारखण्ड वासियों के लिए गौरव की बात है। भाजपा नेताओं ने बताया कि हज़ारीबाग लोकसभा में आदिवासियों को मोदी सरकार अनेक लाभ पहुंचा रही है। सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ₹8 करोड़ की लागत से सेण्टर फॉर ट्राइबल स्टडीज का निर्माण हो रहा है। इस केंद्र में आदिवासी कलाओं और संस्कृतियों पर शोध किया जायेगा। जयंत सिन्हा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा वासियों के लिए अनेक विकासशील परियोजनाएं धरातल पर उतारी हैं। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का परिदृश्य बदला है। लगभग ₹1,500 करोड़ की यह परियोजना है। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र से किसान प्रशिक्षण लेकर अपनी आय को बढ़ावा दे रहे हैं। ₹200 करोड़ से इसका निर्माण हो रहा है। हजारीबाग व रामगढ़ के लाखों बच्चों को रोजाना पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अक्षयपात्रा रसोईघर का निर्माण करवाया जा रहा है। मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा देने के लिए सदर अस्पताल, बरही अनुमंडलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाए हैं। जयंत सिन्हा क्षेत्र में रेल सेवाओं को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में उनके प्रयासों से वंदे भारत और इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। झारखंड को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए पतरातू में ₹20 हजार करोड़ से सुपर थर्मल पावर प्लांट बनाया जा रहा है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है। इन सभी परियोजनाओं का लाभ हमारे आदिवासियों समेत क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद जयंत सिन्हा जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष महेश तिग्गा, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, अनुसूचित जनजाति के जिला महामंत्री रमेश हेंब्रम, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि ज्योति कुमार गुड्डू,हिमांशु कुमार एवं सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित हुए ।

Advertisement

Related posts

श्रीमती नर्मदा देवी बालिका उच्च विद्यालय की किशोरियों का तेजस्वनी क्लब अंतर्गत हुआ काउसलिंग

hansraj

गीत नाट्य कार्ययोजना के तहत किया जा रहा है जन जागरूकता कार्यक्रम, प्रमंडलवासियों को दी जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी

jharkhandnews24

तीन वर्षीय डिप्लोमा के लिए आईसेक्ट विश्वविद्यालय को एआईसीटीई से मिली मान्यता

jharkhandnews24

बाघमारा से एक व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

hansraj

आप का रक्त का एक अंश बचा सकता है किसी का वंश- मोहसीन

hansraj

फाइलेरिया से बचाव , ही एकमात्र उपाय – विनोद

hansraj

Leave a Comment