May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

भाजपा नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र में चलाया जन संपर्क अभियान. कुमकुम ने किया अन्नपूर्णा को विजय बनाने की अपील

Advertisement

भाजपा नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र में चलाया जन संपर्क अभियान. कुमकुम ने किया अन्नपूर्णा को विजय बनाने की अपील

झारखण्ड न्यूज 24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सह जिप सदस्य कुमकुम देवी, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद, बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक के नेतृत्व में अलग-अलग जगह पर अभियान चलाई गई। कुमकुम देवी ने प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेड़ोकला, कपका, सलैया, बरवां में लोगों से मिलकर अन्नपूर्णा देवी को विजय बनाने कि अपील की। जबकि रघुवीर प्रसाद व तुकलाल नायक ने प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी, लगनवां, बरकट्ठा दक्षिणी, चेचकप्पी में भाजपा का बूथ समिति सत्यापित कर जीत का मंत्र पढ़ाया गया। सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद ने कहा कि आज भारत का नाम पूरे विश्व में डंका बज रहा है। कांग्रेस ने देश को 70 साल तक लूटने का काम किया। उन्होंने लोगों से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लहर देखी जा रही है और भाजपा की जीत सुनिश्चित है। मौके पर मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार, प्रमेश्वर साव, मुकेश यादव, मनी यादव, राजू यादव, अजय मोदी, पिंकू यादव, पिंटू सोनी, राजू यादव, महेश यादव, इंद्रदेव मोदी, सुरेंद्र मोदी, नागेश्वर करमाली समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जमा किए गए मिट्टी नई संसद भवन के बागवानी बागवानी एवं सहिद स्मारक पर लगाया जाएगा : जयप्रकाश भाई पटेल

jharkhandnews24

विधायक उमाशंकर अकेला ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास, 49 लाख के लागत से होगा निर्माण

jharkhandnews24

सोशल मीडिया पर फोटो डालना आपको पड़ सकता है महंगा ,,,,, आप हो सकते हैं बदनाम

jharkhandnews24

मृतक असफाख खान के परिवार से मिले भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष

jharkhandnews24

नामकुम में दुकान से डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल की चोरी

jharkhandnews24

जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया की ओर से प्रखंड के कई स्थानों पर छठ घाट व मार्ग मरम्मती बनाया जा रहा

jharkhandnews24

Leave a Comment