April 27, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

Advertisement

आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

आज बुधवार को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी ने जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस देवघर स्थित हाथीपहाड़ एवं चरखीपहाड़ी इलाके में आदिवासियों के बीच जाकर बिरसा मुंडा तथा सिद्धू कानू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव राजा साहनी उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद आदिवासियों के साथ मिलकर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने ज्वाला चौक पर सिद्धू-कानू की प्रतिमा स्थापित करने एवं कुंडा मोड़ चौक के आगे त्रिकोण मोड़ पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कराने की माँग नगर प्रशासक से की। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्य ने कहा कि मूलनिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जिनके कारण वर्तमान झारखंड समेत संथाल परगना इलाके में अंग्रेजी हुकूमत कमजोर हुई। आदिवासियों के ऐसे वीरांगत इतिहास होने के बावजूद आज देवघर नगर निगम क्षेत्र में आदिवासी समुदाय मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, आवास, शौचालय, पानी का कनेक्शन, चापाकल जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से भी देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत हाथी पहाड़ तथा चरखी पहाड़ी के आदिवासी समुदाय आज तक वंचित रह गए हैं। कहा कि वर्तमान झारखंड महागठबंधन सरकार जो अपने आप को आदिवासियों की सरकार कहती है उन्हीं के अफसरों के रवैये के कारण आज तक इन्हें सुविधा नहीं मिल पाई हैं। देवघर नगर निगम क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के वीर आंदोलनकारियों की कोई भी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। आजसू पार्टी अपने सौजन्य से ज्वाला चौक पर सिद्धू-कानू की प्रतिमा एवं कुंडा मोड़ के आगे त्रिकोण मोड़ पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करना चाहता है। लगातार नगर निगम को अवगत कराने के बाद भी अबतक नगर निगम से आज्ञा नहीं दी गयी है। विश्व आदिवासी दिवस पर आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी देवघर नगर प्रशासन से माँग की है कि ज्वाला चौक पर सिद्धू-कानू की प्रतिमा एवं कुंडा मोड़ के आगे त्रिकोण मोड़ पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की आज्ञा जल्द से जल्द दें जिससे आदिवासी समुदाय गौरवान्वित महसूस कर पाए।

Advertisement

आयोजि तकार्यक्रम में केंद्रीय सचिव राजा सहानी, जिला सह सचिव आनंद कुमार तुरी, वार्ड 27 अध्यक्ष कामदेव राय, गणेश टुडू, अनिल मुर्मू, सुगा मुर्मू, मालती सोरेन, चंपा सोरेन, गीता हसदा, संगीता मुर्मू, लखन टुडू, समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव

jharkhandnews24

महिला स्वाभिमान संस्था की ओर से खैरा कर्मा गांव में विद्यालय खोला गया

hansraj

सभ्य जीवन के लिए रोटी, कपड़ा और मकान पर्याप्त नहीं, शिक्षा एवं स्वास्थ भी जरूरी : सिकंदर कुमार

jharkhandnews24

बरकट्ठा बीडीओ नम्रता जोशी ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र भ्रमण किया

jharkhandnews24

गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के इस पावन दिन में डीजे एवं अश्लील फिल्मी गानों से रहें दूर:सुनील कुमार दे

hansraj

बजट निराशाजनक, भेदभावपूर्ण, पूरी तरह विफल और लोगों की उम्मीदों के साथ विश्वासघात है : मंजीत यादव

jharkhandnews24

Leave a Comment