Advertisement
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतगर्त ग्राम खैरा कर्मा में महिला स्वाभिमान संस्था की ओर से विद्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मुम्बई महाराष्ट्र के संस्था अध्यक्ष महबूब आलम कादरी ने फीता काटकर किया। मौके पर संस्था सचिव जहूर अंसारी, झारखंड ब्राच के डायरेक्टर संतोष कुमार सोनी, संस्था कोडीनेटर अजहरुद्दीन खान मौजूद थे। सचिव जहूर अंसारी ने बताया की संस्था की ओर से खोले गए स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर पांच तक के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई लिखाई कराया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमा शंकर, शिक्षिका निशा देवी, अर्जुन कुशवाहा, यशोदा देवी, खुशबू कुमारी, बासुदेव सिंह, सगीर अंसारी, सूरजी देवी, कौशल्या देवी, कालो कुमारी, युगल घटवार समेत कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement