झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा डाकडीह में भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रखंड अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, सचिव विश्वनाथ चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रुप से सम्राट महाराज जरासंध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। महेश राम चंद्रवंशी ने चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की महाराज जरासंध पूरे मगध वर्ष में बहुत ही शक्तिशाली राजा और शिव भक्त व बहुत ही बड़े दानवीर राजा थे। उनके जीवनी को हम सभी लोगों को अनुशरण करने की जरूरत है। इस अवसर पर ककार्यक्रम में भोला राम चंद्रवंशी, अर्जुन चंद्रवंशी, किशन चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, उर्मिला देवी, विजय चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, विक्की चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।