April 29, 2024
Jharkhand News24
खेल 

झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियन ने किया चयन, आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे

Advertisement

झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियन ने किया चयन, आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे

संवाददाता : रांची

एमएस धोनी के बाद एक और क्रिकेटर रांची से माही यानी धोनी की तरह चमकते के लिए तैयार है। इस खिलाड़ी का नाम है रॉबिन मिंज। वे झारखंड के पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेटर हैं जिनका चयन मुंबई इंडियंस ने किया है। रॉबिन आईपीएल की ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड जाएंगे। 2020-21 के दौरान अंडर-19 का ओपन ट्रायल हुआ था. इसने अपने पहले ट्राई मैच में 60 रन बनाए। 5 छक्के मारे। उस समय जेएससीए सिलेक्टर्स का ध्यान रॉबिन की तरफ गया और इसको सेलेक्ट किया। यह लेफ्टि बैटिंग और विकेटकीपिंग करता है।

Advertisement

रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिला से खेलते हुए अपनी एक अलग पहचान झारखंड ही नहीं देश में बना ली है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम व आसिफ हक के देखरेख में अपने खेल में निखार लाया। रॉबिन मिंज अंडर-19 व अंडर-25 में अपने प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया है। इनके पिता रिटायर्ड आर्मी हैं। घर में मां-पिता का सहयोग के अलावा दो बहनों का भी हमेशा सपोर्ट रहा। नामकुम के डीएवी से क्लास टेन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद पूरा समय क्रिकेट में दे रहे हैं।

Related posts

मैराथन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

hansraj

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली निकहत जरीन को युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल व प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद ने दी बधाई

hansraj

कुख्यात PLFI उग्रवादी डेबरा बरजो गिरफ्तार: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 अलग-अलग मामलों में 3 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

Admin

हजारीबाग तीरंदाजी संघ का वार्षिक बैठक संपन्न

jharkhandnews24

भवनाथपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मोतियाबिंद बैकलॉग मुक्त करने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

hansraj

क्वार्टर फाइनल में आईलेक्स पब्लिक स्कूल ने ओएसिस पब्लिक स्कूल हजारीबाग को 10 विकेट हराया

jharkhandnews24

Leave a Comment