May 15, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

झारखंड के 24 DSP की IPS में हुई प्रोन्नति

Advertisement

झारखंड के 24 DSP की IPS में हुई प्रोन्नति

संवाददाता : रांची

Advertisement

झारखंड के 24 डीएसपी को आइपीएस में प्रोन्नति मिली है। 19 जून को यूपीएससी बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रमोशन का मामला 2016 के बाद से ही लटका हुआ था। राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रोन्नत अधिकारियों का कुल पद 45 है। यह प्रोन्नति राज्य सरकार के 2017 में नौ, 2018 में चार, 2019 में पांच और 2020 में छह पद पर दी गई है। आइपीएस में प्रोन्नत होने वालों में टंडवा के एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह (बड़कागांव एसडीपीओ), अरविंद कुमार सिंह (डीएसपी, धनबाद मुख्यालय), पुज्य प्रकाश (एसडीपीओ, हुसैनाबाद), झारखंड की संचार एवं तकनीकी सेवा में एएसपी सरोजनी लकड़ा, एसीबी रांची के एएसपी एमेल्डा एक्का, एसीबी के सीनियर डीएसपी सादिक अनवर रिजवी, डॉ. विमल कुमार (सीनियर डीएसपी, विशेष शाखा, मुख्यमंत्री सुरक्षा) और जैप-10 रांची के सीनियर डीएसपी विकास कुमार पांडेय वे प्रमुख अधिकारी हैं, जिन्हें आईपीएस में प्रन्नोत किया गया है। वहीं जंगल वॉरफेयर स्कूल नेतरहाट के सीनियर डीएसपी विजय आशीष कुजूर, सीनियर डीएसपी विशेष शाखा, झारखंड के दीपक कुमार शर्मा, जैप-7 हजारीबाग के सीनियर डीएसपी राजकुमार मेहता, विशेष शाखा के सीनियर डीएसपी अजय कुमार सिन्हा और विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन-2 खूंटी के सीनियर डीएसपी अनुदीप सिंह को भी राज्य पुलिस सेवा कैडर से आईपीएस में प्रन्नोत किया गया है। एसीबी रांची के सीनियर डीएसपी सहदेव साव, बालूमाथ एसडीपीओ व सीनियर डीएसपी अजीत कुमार, लोहरदगा अभियान सीनियर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, सीनियर डीएसपी खलारी रांची अनिमेष नैथानी को भी आइपीएस में प्रनोत किया गया है। इसके अलावा, अजय कुमार-1 (एसडीपीओ, बुंडू, रांची), आरिफ एकराम (सीनियर डीएसपी, कंपोजिट कंट्रोल रूम), मनीष टोप्पो (सीनियर डीएसपी, विशेष शाखा, एसआइबी रांची), कैलाश करमाली (सीनियर डीएसपी, मुख्यालय लातेहार) और पितांबर सिंह खेरवार (सीनियर डीएसपी, एसडीपीओ, निरसा) को भी आइपीएस में प्रन्नोत किया गया है।

झारखंड कैडर में वर्तमान में 125 आईपीएस अफसर हैं। स्टेट कैडर से अब नये 24 आईपीएस अफसर मिलने से स्टेट में आईपीएस अफसरों की संख्या 149 हो जायेगी। यूीसीएसीसे ने नये बैच के 10 आइपीएस अफसरों को झारखंड कैडर अलाट किया है।

Related posts

रांची के कमिश्नर और डीआईजी ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ,‌दिए आवश्यक निर्देश

jharkhandnews24

ओलचिकी लिपि की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने मिहिजाम जामताड़ा हाईवे सड़क किया जाम, विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी बोदमा पहुंचे

jharkhandnews24

झारखंड में चार दिनों तक धूप-छांव से दोपहर बाद गर्मी से राहत के आसार

jharkhandnews24

वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के LOGO का अनावरण, MOU भी साइन

jharkhandnews24

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में उठाया पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की 5 सूत्री मांगों को पूरा करने का मामला

jharkhandnews24

एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रोजेक्ट मुस्कान कक्षा में बस्ती के बच्चों ने की चित्रकारी

jharkhandnews24

Leave a Comment