May 15, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

भाजपा का विशाल लाभार्थी सम्मेलन में उमड़ा जनसमूह, सांसद व पूर्व विधायक ने गिनाई उपलब्धिया

Advertisement

भाजपा का विशाल लाभार्थी सम्मेलन में उमड़ा जनसमूह, सांसद व पूर्व विधायक ने गिनाई उपलब्धिया

केंद्र विकास का कार्य कर रही और राज्य सरकार विनास का कार्य कर रही है : जयन्त सिन्हा

डोर टू डोर जंनसंपर्क से भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है : मनोज यादव

संवाददाता : चौपारण

चौपारण के प्रखण्ड मैदान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष ह.बाग किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर उपस्थित हुए। सांसद जयंत सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि चौपारण प्रखंड के भाजपा निःस्वार्थ भाव से सेवा करती है राज्य के सत्ताधारी दल मेवा खाने का कार्य कर रही है। नौ वर्षो में पक्का घर, निःशुल्क गैस चूल्हा, घर घर पानी देंगे। बुनियादी सुवधियो बढ़ी है। चार करोड़ पक्का अनाज, करोड़ों को कोरोना टीकाकरण किया गया। लाभ की राजनीति किया लोभ की राजनीति नही की। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए काफी काम किये हैं। कहा कि लोकसभा क्षेत्र में 17 सौ आँगबाड़ी केंद्र में 600 सौ का सुंदरीकरण का कार्य हमने किया। 436 भवन का निर्माण कर बच्चों का भविष्य गढ़ने का कार्य कर रहे है। उच्च विद्यालयों का चाहरदीवारी और कम्प्यूटर व्यावस्था करवा रहे है। मोदी जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि जिला खनिज मद की राशि जिला से जिले का सर्वागिण विकास हो रहा है। यह राज्य की नहीं केंद्र सरकार की राशि है।‌ मोदी जी ने वंदे भारत ट्रेन देकर हम सबको गौरवान्वित किया। हमारी कोशिश जारी है। जल्द ही बरही में ठहराव होगा मेरा वादा रहा। जल्द इंटरसिटी का परिचालन होगा। गिरिडीह से रांची तक इंटरसिटी का परिचालन शुरू होगा। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर घर के विकास की रुपरेखा रची है। हर हर मोदी, घर घर मोदी का नारा हर घर में उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए जनकल्याण कारी कामों से सिद्ध हो रहा है। कहा कि सांसद जयंत सिन्हा 2024 में भी रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने बरही विधानसभा में जारी भ्रष्टाचार पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां के अंचल और प्रखंड में जमकर कमीशन खोरी हो रही है। कमीशन आधा अधिकारी कर्मचारी लेते हैं और आधा चतरा मोड जाता है। उन्होंने समारोह में बरसात के बावजूद लोगों के आने विशेषकर महिलाओं के आने पर धन्यवाद अर्पित किया। संचालन मुकुंद साहु, अध्यक्षता मुकेश सिन्हा ने किया। बैठक में जिला अशोक यादव, महामंत्री सुनील साहु, उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, रामस्वरूप पासवान, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया अर्जुन सिंह, मुखिया मंटु सिंह, पप्पू कुमार, शौकत खान, संतोष सिंह, सुखदेव पासवान, राजेन्द्र चंद्रवंशी, अर्जुन साहु, सीताराम साहु, जनार्दन सिंह, राकेश पाण्डेय, रंजन सिंह, बिनोद यादव, दयानंद पांडेय , चंदवारा से मंडल अध्यक्ष द्धारिका यादव, जिप प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साहु, पदमा से मंडल बाबुलाल मेहता, सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता, नारायण यादव, बरही से मुखिया संघ अध्यक्ष बिजय यादव, मुखिया खीरु यादव समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

कृषक सलाहकार समिती पुनर्गठन को लेकर बैठक. अध्यक्ष उत्तीम महतो व उपाध्यक्ष महेश मांझी चुने गए

jharkhandnews24

बरही विधायक ने शून्यकाल प्रश्न में उठाया हजारीबाग जिले में लागू इको सेंसेटिव ज़ोन का मामला

jharkhandnews24

मृतक युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा का करेंगे मांग

jharkhandnews24

विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

hansraj

दो पक्षों में जमीनी विवाद जमकर मारपीट लाठी और टांगी से मार कर किया गंभीर रूप से घायल

jharkhandnews24

कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता आयोजित. मुखिया ने किया पुरस्कृत

hansraj

Leave a Comment