May 12, 2024
Jharkhand News24
देश 

पीएम मोदी ने अमेरिका और मिस्र से लौटने के बाद की महत्वपूर्ण बैठक, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

Advertisement

पीएम मोदी ने अमेरिका और मिस्र से लौटने के बाद की महत्वपूर्ण बैठक, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

एजेंसी

नई दिल्ली-

Advertisement

अमेरिका और मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद रविवार की रात दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें मणिपुर के घटनाक्रम की जानकारी दी। रविवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शाह को राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य और केंद्र सरकार काफी हद तक हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।इससे पहले, पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की सफल यात्रा के बाद रविवार की रात दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सभी सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नड्डा से पूछा कि देश में क्या चल रहा है, जिस पर नड्डा ने बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं। देश के लोग भी काफी खुश हैं।

अब वैश्विक खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता है भारत

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत को अब एक महत्वपूर्ण तकनीकी भागीदार और वैश्विक खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है। यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ 35 उभरती हुई तकनीकों पर साझेदारी की गई। भारत-अमेरिका अर्धचालकों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे। जेट इंजन सौदा सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Related posts

CM ममता बनर्जी के आवास के पास से संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

jharkhandnews24

विमान क्रैश में इंडियन एयर फोर्स के 2 पायलटों की हुईं मौत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

jharkhandnews24

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी, हेमंत सोरेन ने भी शुभकामनाएं दी

jharkhandnews24

नए संसद भवन का विवाद: राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा उद्घाटन पर निर्देश की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

jharkhandnews24

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, एक साथी को भी लगी गोली, अपराधी फरार

jharkhandnews24

सामान्य तिथि से चार दिन बाद मानसून भारत से वापस लौटा, IMD ने दी सूचना

jharkhandnews24

Leave a Comment