Advertisement
सामान्य तिथि से चार दिन बाद मानसून भारत से वापस लौटा, IMD ने दी सूचना
एजेंसी
नई दिल्ली- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 15 अक्टूबर के चार दिन बाद गुरुवार को भारत से पूरी तरह से वापस चला गया है। यह सामान्य तिथि से 8 दिन बाद 25 सितंबर को भारत से हटना शुरू हुआ था। आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून तक केरल में अपनी शुरुआत करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस आ जाता है।आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून तक केरल से अपनी शुरुआत करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। दक्षिण मॉनसून 17 सितंबर के आस-पास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटने लगता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।
Advertisement