May 16, 2024
Jharkhand News24
देश 

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी, हेमंत सोरेन ने भी शुभकामनाएं दी

Advertisement

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी, हेमंत सोरेन ने भी शुभकामनाएं दी

एजेंसी

Advertisement

नई दिल्ली-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 20 जून को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबे जीवन की कामना कर रहे हैं । पीएम ने द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई जेते हुए लिखा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई । वह लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक प्रकाशस्तंभ हैं राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है ।‌ उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं । बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं ।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी मुर्मू के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी है‌ ।‌ सोरेन ने लिखा कि देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूं ।

राष्ट्र सेवा व समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं । राष्ट्र सेवा व समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय है प्रशासनिक व जनसेवा के क्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ देश को मिल रहा है‌ आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं‌।

Related posts

संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

jharkhandnews24

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर भारत सरकार अलर्ट

jharkhandnews24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, कहा- अर्थव्यवस्था में वह दे सकती हैं बड़ा योगदान

jharkhandnews24

मशहूर सिंगर केके के निधन पर यूथ क्रांग्रेस की प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी ने जताया गहरा शोक

hansraj

23 अक्टूबर को NCEL का लोगो और वेबसाइट लॉन्च करेंगे अमित शाह, सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को भी करेंगे संबोधित

jharkhandnews24

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भारत का कुल निर्यात 750 अरब डॉलर के अब तक के सबसे उच्च स्तर को पार कर गया : पीयूष गोयल

jharkhandnews24

Leave a Comment