झारखण्ड न्यूज24
संवाददाता- कुन्दन पासवान
चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कृष्ण कुमार की आकस्मिक निधन पर समुदायिक केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग के पूरे स्वास्थ्य कर्मीयों तथा आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सा प्रभारी की संवेदना प्रकट करते हुए शोक श्रद्धाजंली अर्पित किया गया। बताते चलें कि डॉक्टर कृष्णा कुमार पिछले एक माह से इलाजरत रांची के वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। अचानक तबीयत और खराब हो जाने से रांची हॉस्पिटल के रिम्स में लाया गया जो दो दिन ठीक रहे फिर ज्यादा तबीयत बिगड़ जाने से प्रभारी डॉक्टर कृष्णा कुमार की आकस्मिक निधन हो गया। शोक संवेदना प्रकट करते चिकित्सा विभाग एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं में डॉक्टर सुदीप कुमार, डॉक्टर जयनारायण कुमार,डॉक्टर मुकेश कुमार,डॉक्टर गीतांजली कुमारी,अभिषेक कुमार,जानकी कुमार महतो,आनंद कुमार, रणधीर कुमार,सुरेंद्र कुमार,रुबीना कुमारी,श्वेता सपना, करुणा मूर्ति,अशोक कुमार, कुलदीप कुमार एवं सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया।