May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया श्रद्धांजलि अर्पित

Advertisement

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया श्रद्धांजलि अर्पित

संवाददाता : रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है। आज हम सभी लोग यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के दिखाए रास्ते हर युग में प्रासंगिक हैं।

Advertisement

हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे शख्सियत हमारे देश में जन्मे और हमारा मार्गदर्शन किया। देश-दुनिया भी उनके आदर्श और विचारों का अनुसरण करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग निश्चित रूप से इसके लिए कृतसंकल्पित हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों में चलकर उनके विचार और संदेश को सदैव आगे बढ़ाते रहें। मौके पर सत्ता पक्ष के मंत्रीगण एवं विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

प्रचार-प्रसार नहीं होने से लोगों नहीं उठा सके स्वास्थ्य मेला का लाभ

hansraj

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र – निसार खान

jharkhandnews24

पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों की कटाव पर रोक लगाना आवश्यक : ए के सिंह

hansraj

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की चौथी बर्सी पर स्मारक दी गई श्रद्धांजलि

hansraj

हजारीबाग के पेलावल में बस पर हुआ पथराव, बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता हुए घायल

jharkhandnews24

हजारीबाग बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने परिवारजनों संग विध्यांचल मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा

jharkhandnews24

Leave a Comment