April 26, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

खूंटी में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में राष्ट्रपति, कहा- बेहतर करने के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा

Advertisement

खूंटी में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में राष्ट्रपति, कहा- बेहतर करने के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा

संवाददाता : खूंटी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को जिले के बिरसा कॉलेज परिसर स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए स्टॉल को देखा और उनके साथ बातचीत भी की। लगभग दो घंटे राष्ट्रपति ने खूंटीवासियों को अपना समय दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उपयोग कर बेहतर काम किया जा सकता है और बेहतर करने के लिए हमें खुद को तैयार करना होगा. क्योंकि सरकार की योजनाओं के लिए घर पर बैठे रहेंगे तो योजना नहीं मिल सकती। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार हमारे पास आती है लेकिन अगर हम खुद सरकार के पास जाकर योजना लेंगे तो आसानी से मिलेगा और खुद के साथ साथ समाज का विकास होगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार सौ कदम चले है आम जनता को कम से कम दस कदम जरूर चलना चाहिए। राष्ट्रपति ने झारखंड से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा एक ऐसा भी समय था जब जंगलों में जो भी प्रोडक्ट आते हैं उसका मूल्य नहीं होता था। उस वक्त आधी रात को उनकी मां महुआ चुनने के लिए उन्हें उठा देती। द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि महुआ चुनकर लाकर उन्हें सुखाती और जब कभी उनके घर खाना नहीं हुआ करता था पूरा परिवार महुआ को उबालकर खाते थे लेकिन आज चीजें बदल रहीं हैं। जंगलों में बिना मोल का महुआ आज एक प्रोडक्ट बन गया है. महुआ से कई सामान बनाए जा रहे हैं, इसमें केक भी शामिल है, इस केक के अच्छे दाम महिलाओं को मिल रहे हैं। आज महिलाएं पारंपरिक खेती पर निर्भर नहीं बल्कि तकनीक और मेहनत से व्यावसायिक खेती कर विकास के नयी कहानी लिख रही हैं. सरकार द्वारा बनाए महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को विकास की एक नई दिशा दे रही है।

Advertisement

खूंटी में महिलाओं से राष्ट्रपति की मुलाकात हुई। जिले की 22 चयनित एसएचजी की महिलाओं से उन्होंने सीधा संवाद भी किया और उनके कार्यों को सुना. समूह से जुड़ी अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली और सामाजिक कुरीतियों से लड़कर आगे बढ़ने वाली महिलाओं को सुनकर, उन्हें बेहतर करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। राष्ट्रपति से बातचीत करने वाली महिलाओं ने बताया कि उनसे बात करते काफी अच्छा लगा, राष्ट्रपति ने हमारी बातों को सुना और सामाजिक बाधाओं को दूर तक खुद को आगे लेकर बढ़ी, इसके लिए महिलाओं के कार्यों की सराहना भी की.

राष्ट्रपति के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के लिए बनने वाली सभी योजनाएं आज भी कागजों पर चल रही हैं, धरातल पर योजनाएं दिखती नहीं है। हालांकि हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्रालय की तारीफ की और कहा कि केंद्र में अर्जुन मुंडा झारखंड की सहायता कर रहे हैं और आदिवासियों के विकास में गति आई है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अर्जुन मुंडा जब से जनजातीय विभाग में मंत्री बने है तो सक्रियता बढ़ी है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि जब तक अर्जुन मुंडा मंत्री बने रहेंगे आदिवासियों के विकास के लिए उनकी सक्रियता बनी रहेगी। खूंटी में महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता, झारखंड की मंत्री जोबा मांझी, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और विधायक विकास सिंह मुंडा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय के स्पेशल कैंप के चौथे दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ किया गया

hansraj

झारखंड में जल्द होगी 50 हजार पारा शिक्षकों की होगी नियुक्ति

jharkhandnews24

रांची महानगर और ग्रामीण भाजपा ने धीरज साहू मामले में राजभवन के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

jharkhandnews24

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को रोकने वाली महिला के खिलाफ रांची पुलिस ने कोतवाली थाना में दर्ज की प्राथमिकी

jharkhandnews24

कमल भूषण और अकाउंटेंट हत्या मामला, दोनों आरोपी चाईबासा और साहिबगंज जेल शिफ्ट

jharkhandnews24

मणिपुर हिंसा के खिलाफ विधानसभा में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस-आलमगीर

jharkhandnews24

Leave a Comment