Ad image

टेन प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों,मौलिक कर्तव्यों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

टेन प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों,मौलिक कर्तव्यों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

नारायणपुर (जामताड़ा)

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार,जामताड़ा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राधा कृष्ण के आदेश एवं सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टेन प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ मालवीय ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र शहादत अली ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अधिकार मित्रों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डालसा के परिचय से हुई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जरूरतमंद दिव्यांगों, विधवा महिलाओं तथा समाज की मुख्यधारा से वंचित लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।

अधिकार मित्र कार्तिक दत्ता ने सड़क दुर्घटना से संबंधित दावा वाद एवं मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकार मित्र प्रदीप कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। वहीं संजय सेन ने स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।प्रधानाध्यापक सौरभ मालवीय ने बाल विवाह एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने का महत्वपूर्ण हथियार है। शिक्षक डॉ.अंजर हुसैन ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों को जानना और उन्हें अपने जीवन में उतारना आवश्यक है।

कार्यक्रम में दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।छात्र-छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।मौके पर शिक्षक दिवाकर कुमार, बिपिन किशोर मिंज, शोभा हीरों, विनोद कुमार, छक्कू चंद्र दास, अनिल कुमार, अधिकार मित्र मो. महफूज आलम, मो. फिरोज अंसारी, सद्दाम अंसारी, विजय कुमार,सुनीता हेंब्रम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *