Ad image

रांची जिले में 1.86 लाख पेंशनधारियों को सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची जिले में 1.86 लाख पेंशनधारियों को सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान

डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेजी गई 18.66 करोड़ रुपये की राशि, आधार सीडिंग नहीं कराने वाले लाभुकों को होगी परेशानी

रांची

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार प्रथम चरण में जिले के कुल 1 लाख 86 हजार 669 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि हस्तांतरित की गई है। सर्वजन पेंशन योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभुक के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। इस प्रकार सितंबर माह के लिए कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

इन योजनाओं के लाभुकों को मिला भुगतान

सितंबर माह में सर्वजन पेंशन योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही जिसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 1,85,894 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना 318 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना 454 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) 3 लाभुक शामिल है। इन सभी श्रेणियों के पात्र लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में निर्धारित पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।

आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर माह की पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि के हस्तांतरण में परेशानी हो सकती है। प्रशासन ने ऐसे सभी लाभुकों से जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से सीड कराने की अपील की है, ताकि उन्हें सर्वजन पेंशन योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *