Ad image

झुमरीतिलैया में झामुमो का सदस्यता अभियान तेज, कई लोग हुए झामुमो में हुए शामिल

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झुमरीतिलैया में झामुमो का सदस्यता अभियान तेज, कई लोग हुए झामुमो में हुए शामिल

कोडरमा
विजय यादव

झारखंड मुक्ति मोर्चा झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंडवासियों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, नई नौकरियों के अवसर खोले जा रहे हैं और मुख्यमंत्री माईयाँ सम्मान योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में सभी राशन कार्ड धारकों को 1 किलो सरसों तेल मुफ्त में पीडीएस दुकानों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इन योजनाओं से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं झामुमो से जुड़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष ने बताया कि नगर कमेटी की ओर से निरंतर बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और जो भी लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें निशुल्क सदस्यता प्रदान की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment