Ad image

विकास राणा ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विकास राणा ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

गिरिडीह उपचुनाव की तैयारी में लग जायें : हेमन्त सोरेन

हजारीबाग

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के पैतृक आवास रामगढ़ ज़िले के नेमरा गाँव जाकर मुख्यमंत्री की पूज्यनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने इस दुःख की घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी ने कहा कि इस विकट परिस्थिति से निकलकर झारखण्ड के विकास को आगे बढाना है और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संगठन को मजबूत करना है ! सभी को गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव में मजबूती के साथ लगने की बात कही। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा के साथ विश्वकर्मा समाज के प्रधान महासचिव संतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राँची जिला कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, विश्वकर्मा मन्दिर कमेटी के रवि शर्मा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हज़ारीबाग नगर सचिव निसार अहमद, नगर उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, रोहित गिरी, अजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *