Ad image

रेनबो स्कूल बरही में कबाड़ से जुगाड़, डांडिया रास एवं गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रेनबो स्कूल बरही में कबाड़ से जुगाड़, डांडिया रास एवं गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

बरही

रेनबो स्कूल बरही में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर को ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता तथा 16 अक्टूबर को डांडिया रास एवं गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग के अंतर्गत कक्षा 2, 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, उच्च प्राथमिक वर्ग में कक्षा 6 एवं 7 तथा माध्यमिक वर्ग में कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक सामग्री तैयार करने का अवसर मिला। वहीं, डांडिया रास एवं गरबा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम के अनुसार, प्राथमिक वर्ग में कक्षा 4 के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि माध्यमिक वर्ग में कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को विद्यालय परिसर में विजेता प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। निदेशक डॉ. सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सभी वर्गों के बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। रेनबो स्कूल बरही में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा के साथ-साथ अध्ययन-अध्यापन से जुड़ी क्षमताओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है, ताकि उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बना रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय की प्राथमिकता है। शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, रचनात्मकता और अन्य गतिविधियों में सहभागिता से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। रेनबो स्कूल बरही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अरमान आलम, गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, दीपक कुमार यादव, सुधा यादव, उषा यादव, साहिस्तम परवीन, सुजीत कुमार एवं सोनाली कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *