हजारीबाग के मटवारी पीटीसी चौक में खुला टाटा के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन का पहला शोरूम, सांसद मनीष जायसवाल ने फीता और केक काटकर किया उद्घाटन
झारखंड के आठवें और हजारीबाग के इस पहले शोरूम में उद्घाटन पर डिस्काउंड ऑन एमआरपी 20% तक की मिल रही है आकर्षक छूट
हजारीबाग
बड़े शहरों या महानगरों की तर्ज पर अब हजारीबाग शहर में भी नामचीन ब्रांड के एक्सक्लूसिव शोरूम खुलने लगे हैं। इसी कड़ी में टाटा समूह से जुड़े प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन(CaratLane) का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम शहर के मटवारी स्थित पीटीसी चौक के समीप खुल गया है। इससे शहरवासियों को अब डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की खरीदारी के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। झारखंड में ब्रांड का यह आठवां और हजारीबाग का पहला शोरूम है।
कैरटलेन शोरूम का विधिवत उद्घाटन रविवार की सुबह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि फीता एवं केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर ब्रांड के प्रतिनिधियों और ग्राहकों की मौजूदगी में नए शोरूम की शानदार तरीके से शुरुआत हुई। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलरी की खरीदारी पर यहां डिस्काउंट ऑन एमआरपी 20% का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है। मौके पर विशेषरूप से इस प्रतिष्ठान के संचालक व्यवसाई प्रमोद अग्रवाल और नितिन अग्रवाल सपरिवार मौजूद रहें ।
कैरटलेन अपने आधुनिक डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी की सुविधा के लिए जाना जाता है। मटवारी के पीटीसी चौक स्थित नए शोरूम में ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ स्टाइलिश और समकालीन डिजाइन की ज्वेलरी भी उपलब्ध होगी। यहां बटरफ्लाई, आरन्या और ओम्ब्रे जैसे खास कलेक्शन के अलावा एफआरआईईएनडीएस (F.R.I.E.N.D.S.), डिज्नी, हैरी पॉटर और पेप्पा पिग जैसी लोकप्रिय थीम पर आधारित ज्वेलरी भी मिलेगी।
ब्रांड के कलेक्शन में रोजमर्रा में पहनने योग्य हल्के आभूषणों से लेकर खास अवसरों के लिए आकर्षक डिजाइन तक के विकल्प मौजूद हैं। डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड कलेक्शन, चेन, रिंग और अन्य आभूषणों की विस्तृत रेंज के साथ ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुरूप खरीदारी कर सकेंगे। ब्रांड के 10 हजार से अधिक डिजाइन उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
कैरटलेनके मैनेजिंग डायरेक्टर सोमेन भावमिक ने कहा कि आपके हजारीबाग शहर के मटवारी पीटीसी चौक में नया स्टोर इस तरह तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी का बेहतर अनुभव मिल सके। उनका उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, व्यक्तिगत पसंद और सुविधाजनक खरीदारी का ऐसा विकल्प देना है, जहां वे आभूषणों को नजदीक से देखकर और समझकर अपनी पसंद का चुनाव कर सकें। उन्होंने बताया कि ब्रांड ने हाल ही में काशिका और पोल्की नाम से दो नए कलेक्शन भीu पेश किए हैं। इसके साथ ही युवाओं को आकर्षित करने के लिए अभिनेत्री अंशुला ठाकुर के साथ 9-कैरेट गोल्ड कलेक्शन के प्रचार अभियान में भी साझेदारी की गई है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए नए शोरूम की शुरुआत को हजारीबाग और आसपास के ग्राहकों के लिए खास माना जा रहा है। अब हजारीबाग के लोगों को राष्ट्रीय स्तर के ज्वेलरी ब्रांड के आधुनिक और ट्रेंडी डिजाइन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे। ग्राहक ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट www.caratlane.com पर भी इसके कलेक्शन देख सकते हैं।
मौके पर उद्घाटन करने पंहुचे
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में कैरटलेन के शोरूम का खुलना शहर के बढ़ते व्यावसायिक विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने नई शुरुआत के लिए कार्टलेन की पूरी टीम के साथ इस नवीन प्रतिष्ठान को उज्जवल भविष्य की कामना भी की ।
उद्घाटन के अवसर पर विशेषरूप से युवा समाजसेवी करण जायसवाल, उनकी धर्मपत्नी अवंतिका जायसवाल, संचालक परिवार के नितिन अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, पुनीत टोडी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
