Ad image

हजारीबाग यूथ विंग ने पुष्पवर्षा कर किया महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का स्वागत

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग यूथ विंग ने पुष्पवर्षा कर किया महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा का स्वागत

वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित, श्रद्धालुओं के बीच पेयजल और जूस का वितरण

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर समाजसेवा जारी रहेगी : चंद्र प्रकाश जैन

समाजसेवा और धर्म के कार्यों में हजारीबाग यूथ विंग सदैव तत्पर रहेगा : करण जायसवाल

हजारीबाग

महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर मारवाड़ी अग्रवाल समाज की ओर से रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत हजारीबाग यूथ विंग की ओर से महेश सोनी चौक के समीप उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों के बीच पेयजल और जूस का वितरण किया गया। साथ ही मारवाड़ी अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी अग्रवाल समाज ने हजारीबाग यूथ विंग के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकता, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया है।

उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जनसेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। हजारीबाग यूथ विंग इसी भावना के साथ निरंतर समाज और धर्म की सेवा करती रहेगी। वहीं संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाना है। महाराजा अग्रसेन जयंती जैसे पावन अवसर पर सेवा करने का मौका मिलना संस्था के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में और भी व्यापक स्तर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव रितेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी,मार्गदर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल एवं विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज, राजेश जैन,गौरव कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे। हजारीबाग यूथ विंग ने समाज और धर्म की सेवा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *