Ad image

बरकट्ठा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल, अधिकारियों ने दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल, अधिकारियों ने दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा

बरकट्ठा। बरकट्ठा बाजार में आये दिन लगने वाली जाम की समस्या और भारी भीड़भाड़ से आम जनजीवन को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसके तहत दुकानदारों को अपनी आदतें सुधारने और सड़क किनारे का अतिक्रमण तुरंत हटाने की सख्त हिदायत दी गई। बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ और बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत के संयुक्त नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र का सघन दौरा किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने मुख्य सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का मुआयना किया तथा दुकानदारों को दो टूक शब्दों में समझाया कि वे अपने सामानों को दुकानों की सीमा से बाहर सड़क पर बिल्कुल न फैलाएं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़कों और एनएच पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब बर्दाश्त की नीति नहीं अपनाई जाएगी। प्रशासन की ओर से दुकानदारों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटा लें, ताकि बाजार में सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने कहा कि मुख्य मार्ग के अवरुद्ध होने से एम्बुलेंस, स्कूली वाहन और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर नियंत्रण पाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर जन-सहयोग की अपील करते हुए अधिकारियों ने आम जनता से भी अपने-अपने घरों और दुकानों के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि बरकट्ठा बाजार को एक स्वच्छ, सुंदर और जाम-मुक्त स्वरूप दिया जा सके।

प्रशासनिक टीम के इस दौरे और सख्त हिदायत के दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय, बाजार समिति के पीयूष पांडेय, सुरेश पांडेय, अजित पांडेय, ग्रामीण रामजी मंडल, सूरज मोदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *