Ad image

एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

इचाक

 

इचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इचाक थाना कांड संख्या 163/2026, दिनांक 09 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 22(b), 27(a) एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने राहुल पांडेय, पिता बैजनाथ पांडेय, निवासी दरिया गांव, थाना इचाक, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *