Ad image

बरही से दिल्ली रैली के लिए बड़ा जुटान, कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो से की मुलाकात

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही से दिल्ली रैली के लिए बड़ा जुटान, कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो से की मुलाकात

रांची/बरही

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बरही विधानसभा प्रभारी एवं प्रमुख नेता दीपक गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। बैठक में बरही विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, ब्लॉक-पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सबसे अहम मुद्दा रहा – कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल महारैली।

दोनों नेताओं ने बरही विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नेताओं को रैली में भेजने की रणनीति बनाई। प्रदेश अध्यक्ष ने बरही से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि यह रैली मतदाता सूची में कथित हेराफेरी, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचाओ के मुद्दे पर आयोजित की जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष नेता सह न्याय योद्धा राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a Comment