Ad image

अब झारखंड के स्कूलों में नशा करते पकड़े जाने पर शिक्षक और कर्मियों पर लगेगा जुर्माना

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अब झारखंड के स्कूलों में नशा करते पकड़े जाने पर शिक्षक और कर्मियों पर लगेगा जुर्माना

पप्पु वर्मा बोकारो

झारखंड सरकार ने स्कूल परिसरों में नशे की बढ़ती घटनाओं पर सख़्ती दिखाते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, अब किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी या स्टाफ नशा करते पकड़े जाते हैं, तो उन पर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
सरकार का कहना है कि विद्यालय एक शिक्षण संस्थान है जहाँ बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है, ऐसे स्थान पर नशे जैसे अमर्यादित और अनुशासनहीन व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नए नियमों के प्रमुख प्रावधान: कैंपस के अंदर या ड्यूटी के दौरान नशा करते पकड़े जाने पर जुर्माना।पहली बार पकड़े जाने पर चेतावनी और आर्थिक दंड।

दोबारा पकड़े जाने पर निलंबन या सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई।स्कूल प्रबंधन को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश। छात्रों के बीच नशा मुक्त अभियान और परामर्श शिविरों की शुरुआत।शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन नियमों से स्कूल वातावरण और अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाया जा सकेगा

Share This Article
Leave a Comment