Ad image

गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 21 नवंबर को ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे मंत्री योगेंद्र प्रसाद

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 21 नवंबर को ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे मंत्री योगेंद्र प्रसाद

झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया

गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन 21 नवंबर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने दी।
अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि ओटी के शुरू होने के बाद अब गोमिया व आसपास के लोगों को सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जरी की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यहां अब जेनरल सर्जरी, सिजेरियन, गॉल ब्लाडर, पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसील सहित कई प्रकार के ऑपरेशन किए जा सकेंगे। अस्पताल में सर्जन चिकित्सक की पदस्थापना भी कर दी गई है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।

Share This Article
Leave a Comment