Ad image

तेनुघाट में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

तेनुघाट में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

 

झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया

 

झारखंड स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोपियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, गोमिया के अंचल अधिकारी आफताब आलम, तेनुघाट ओपी के थाना प्रभारी छटन महतो एवं मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने तेनुघाट स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित माल्यार्पण किया।

यहां उक्त अधिकारियों ने बताया की बहुत कम उम्र में ही बिरसा में ऐसा करिश्मा था कि लोग उन्हें दिव्य पुरुष मानने लगे। उन्होंने समाज में स्वच्छता एकता और अपनी परंपराओं को मजबूत करने की काम किया था। आदिवासियों की जमीन हड़पने, उन पर कर लगाने और शोषण करने वाली अंग्रेजी हुकूमत और जमीदारी व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने खुलकर आवाज उठाई थी और संघर्ष भी किया था। जिसके कारण उन्हें सभी भगवान बिरसा मुंडा कहने लगे।

Share This Article
Leave a Comment