Ad image

चंदनकियारी प्रखंड में भ्रष्टाचार पर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कार्रवाई की मांग की

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चंदनकियारी प्रखंड में भ्रष्टाचार पर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कार्रवाई की मांग की

पप्पू वर्मा, बोकारो

बोकारो कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने मंगलवार को जनता की शिकायतों को लेकर चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय का दौरा किया। कार्यालय में भ्रष्टाचार की स्थिति देखकर वे बेहद नाराज दिखे। मनरेगा कार्य में कर्मचारियों द्वारा ₹1500 की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

जवाहरलाल महथा ने कहा कि सीओ कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है, जहां बिना अनुमति और रिश्वत के जनता के कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ और सीओ के लिए सरकार द्वारा चंदनकियारी में लाखों रुपये खर्च कर आवास निर्माण कराया गया, लेकिन दोनों पदाधिकारी यहां न रहकर प्रतिदिन बोकारो शहर से आते-जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के रोजाना आवागमन का पेट्रोल खर्च भी सरकारी खर्चे में जोड़ा जाता है, जो गंभीर मामला है। महथा ने कहा कि वे इस पूरे मुद्दे से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराएंगे, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

Share This Article
Leave a Comment