Ad image

आंगनबाड़ी केन्द्रों के Co-location हेतु संयुक्त सर्वे 30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी केन्द्रों के Co-location हेतु संयुक्त सर्वे 30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश

पप्पू वर्मा, बोकारो

बोकारो : समाहरणालय के सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में सह-स्थापना (Co-location) के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशों के आलोक में संयुक्त सर्वे को 30 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का आदेश दिया, ताकि दिसंबर 2025 से शिफ्टिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

यूपीडीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 500 मीटर, ग्रामीण क्षेत्र में एक किलोमीटर तथा पीभीटीजी क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी मान्य होगी। सर्वे टीम में महिला पर्यवेक्षिका, CRP एवं कनीय अभियंता शामिल होंगे तथा पंचायत स्तर पर टीम का गठन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विद्यालय में खाली कमरा उपलब्ध है, तो उसे आंगनबाड़ी केंद्र हेतु अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। किराए के भवनों की स्थिति एवं आवश्यक विवरण निर्धारित प्रपत्र में दर्ज करना होगा। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित सभी CDPO, JE, AE, CRP एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment