Ad image

लुकैया में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लुकैया में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

पप्पू वर्मा कसमार बोकारो

पेटरवार :पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित लुकैया सोनोत संथाल मोड़ के पास शनिवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में सलगांडीह निवासी रामचंद्र महतो (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लुकैया निवासी शिवलाल सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से सड़क किनारे खड़े होकर सड़क पार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान गलत दिशा से तेज गति में आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटरवार लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामचंद्र महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवलाल सोरेन को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। जिसे लेकर रांची बोकारो मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया गया । कारण पूरी तरह से बाधित हो गया ।उन्होंने कहा कि इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर एवं साइन बोर्ड लगाने की मांग की है।इधर, सूचना मिलते ही पेटरवा, कसमार और जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची हैं और जाम हटाने की प्रयास कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment