Ad image

रामगढ़ के चर्चित काली मंदिर नूरी मस्जिद केस में भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस सहित 13 लोग बाइज्जत बरी

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रामगढ़ के चर्चित काली मंदिर नूरी मस्जिद केस में भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस सहित 13 लोग बाइज्जत बरी

रामगढ़
मो. शाहीद

सोमवार को रामगढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप कुमार बर्तम के न्यायालय ने विगत 10 वर्षों से चल रहे रामगढ़ के चर्चित एन.एच.33 स्थित काली मंदिर नूरी मस्जिद रामगढ़ थाना के कांड संख्या 30/14 में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस सहित अन्य 13 अभियुक्तों रणंजय कुमार कुंटू, द्वारिका महतो,दामोदर महतो,धर्मेंद्र साव भोपाली,अंकित सिंह,बिट्टू सिंह चंडोक,प्रदीप कुशवाहा,लालबिहारी महतो, मनोज महतो,सुरेश महतो, चिंतामणि पटेल, भुनेश्वर महतो,तारकेश्वर महतो को बाइज्जत बरी कर दिया। यह मामला विगत 10 वर्षों से लंबित था। निर्णय के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा मुझे हमेशा माननीय न्यायालय पर पूरा विश्वास था कि न्याय अवश्य मिलेगा। आज का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सत्य की हमेशा विजय होती है।
इस मामले में धनंजय कुमार पुटूस की ओर से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार ने की।

Share This Article
Leave a Comment