Ad image

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

एसपी राजकुमार मेहता ने जयंत तिर्की और निरंजन कुमार सिंह को किया सम्मानित

जामताड़ा

समीम अंसारी

जामताड़ा थाना परिसर में शनिवार को पुलिस विभाग के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों, जयंत तिर्की और निरंजन कुमार सिंह, के सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी, जवान, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि “दोनों पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में जिस ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन का परिचय दिया, वह पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी सेवाएँ सदैव याद की जाएँगी।

IMG 20251005 WA0062

समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और पुलिस विभाग से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। भावुक माहौल में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा उनके जीवन का सबसे गर्वित अध्याय रहा है। कार्यक्रम में सीसीआर डीएसपी देवेंद्र कुमार वर्मा, डीएसपी चंद्रशेखर, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, अब्दुल रहमान, और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश मंडल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मियों ने जयंत तिर्की एवं निरंजन कुमार सिंह को उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Share This Article
Leave a Comment