WhatsApp Group
Join Now
गोमिया प्रखंड में क्लश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की पूजा प्रारंभ
झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया
गोमिया प्रखंड के सभी क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि की पूजा क्लश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गई है। आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल में मां भगवती की प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा के पूर्व क्लश यात्रा निकाली गई। जहां भक्तों और श्रद्धालुओं ने कोनार के नदी के पवित्र जल को कलश में भरकर पूजा स्थान में स्थापित की गई और अखंड ज्योति भी प्रज्वलित किया गया।
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ यह त्योहार शुरू हो गया। आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल, गोमिया मध्य दुर्गा मंदिर, स्वांग, हजारी, होसिर,साड़म, लालपनिया, महुआ टांड़, चतरोचट्टी, सहित प्रखंड के सभी क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। आईईएल दुर्गा पूजा पंडाल में…
