Ad image

चास बोकारो में मां दुर्गा गौरी शंकर सेवा ट्रस्ट द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चास बोकारो में मां दुर्गा गौरी शंकर सेवा ट्रस्ट द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा

पप्पू वर्मा, बोकारो

बोकारो : चास बोकारो में मां दुर्गा गौरी शंकर सेवा ट्रस्ट, नवीन कोऑपरेटिव वार्ड-4 की ओर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नवीन कोऑपरेटिव से आरंभ होकर के.के. सिंह कॉलोनी, गंधाजोड़, आर्य बिहार, आश्रय बिहार, निकाय सिटी और डेमोडीह होते हुए सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मां दुर्गा के दरबार में नवरात्रि के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजकों के अनुसार दस दिनों तक मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुज कुमार विश्वकर्मा ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। वहीं सचिव विजय कुमार शर्मा सहित समस्त सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में पूरे उत्साह से शामिल रहे।

इस अवसर पर डी.पी. दास, वीरेंद्र कुमार, हरि प्रसाद महतो, अरुण कुमार शर्मा, सुरेश राय और कामता प्रसाद ठाकुर जैसे सदस्यगण की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Share This Article
Leave a Comment