Ad image

संजय पांडेय ने प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

संजय पांडेय ने प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण

कोडरमा

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ रविवार को गुमो वार्ड संख्या 20 में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय के द्वारा किया गया। इस योजना को एनजीओ कीर्तन जन जागरण के माध्यम से लागू किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। संजय पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की हेमंत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में इस योजना के तहत महिलाओं को घर बैठे रोजगार प्राप्त करने योग्य प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत होकर समाज में अपनी भूमिका सशक्त तरीके से निभा सकेंगी।

योजना के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण, अगरबत्ती बनाना, साबुन पैकिंग, सर्फ बनाना, मशरूम उत्पादन, मिठाई बनाना, पत्तल निर्माण, बांस की टोकरी एवं डाला बनाना प्रशिक्षण दिए जाएंगे। संजय पांडेय ने कहा कि इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं अपने घर बैठे ही रोजगार का एक सुलभ रास्ता अपनाकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मइयां सम्मान योजना के जरिए हेमंत सरकार पहले ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है, और अब यह नई योजना उन्हें और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस योजना की सुपरवाइजर किरण सिंह एवं शिक्षिका पूजा देवी को बनाया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन कीर्तन सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, नीलम सिंह, सोनू कुमारी, कविता शर्मा, आशा शर्मा, गायत्री शर्मा, बबिता शर्मा, पिंकी कुमारी, गिरजा देवी, नीलम देवी, कविता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Leave a Comment