Ad image

मधेशिया वैश्य महासभा ने पीएम को पोस्टकार्ड लिखकर किया बीएसएल के विस्तारीकरण की मांग

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मधेशिया वैश्य महासभा ने पीएम को पोस्टकार्ड लिखकर किया बीएसएल के विस्तारीकरण की मांग

बोकारो पप्पू वर्मा 

बीएसएल के विस्तारीकरण के लिए जारी महाहस्ताक्षर अभियान के तहत बोकारो जिला मधेशिया वैश्य महासभा के द्वारा श्री राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर इस परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की माँग की। सभी लोगों ने पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री से बोकारो में बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिस्टी हॉस्पिटल बनाने की भी माँग की। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष श्री कारू प्रसाद ने कहा कि बीएसएल बोकारो के अर्थव्यवस्था का आधार है। प्लांट के विस्तार से हीं बोकारो की अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा। बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार मिलेगा जिससे बोकारो सहित झारखण्ड के विकास को भी गति मिलेगी।

मधेशिया वैश्य महासभा में अभियान का नेतृत्व कर रहे श्री राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्लांट के विस्तारीकरण से बोकारो के बाज़ार में भी नई पूँजी का निवेश होगा। व्यवसायियों सहित बोकारो के सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। सभी लोगों ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए बोकारो के सभी वर्गों से इस अभियान को समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने की अपील की और बोकारो सहित झारखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री से परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की भी माँग की। इस अवसर पर मधेशिया वैश्य महासभा बोकारो जिला के महामंत्री श्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री प्रविण रंजन, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण शाह, श्री दिलीप प्रसाद गुप्ता, श्री सुबोध गुप्ता, श्री तरूण मधेशिया, सह महामंत्री श्री कामता प्रसाद, श्री अमरकान्त प्रसाद, श्रीमती पुजा गुप्ता और श्रीमती रंजु कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment